Oct 15, 2013
Oct 14, 2013
दुलारपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन -2013
हर वर्ष की तरह इस वर्ष दुलारपुर नयानगर में दुर्गा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. पूरे नवरात्र भक्ति की धारा चारों दिशाओं में बहती रही. माँ भगवती दुर्गा सारे कष्टों का निवारण करनेवाली धन धान्य से घर भरनेवाली हम सब पर समस्त ग्रामीण जन पर अपनी कृपा बरसाते रहें.
चित्र साभार : श्री शशिभूषण भारद्वाज
Aug 30, 2013
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला, तेघड़ा
तेघड़ा में होनेवाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला बिहार का सबसे बड़ा जन्मष्टमी का मेला है. श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा - वृन्दावन के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला है. तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मेला कई मायने में ऐतिहासिक है. वर्ष 2013 में यह मेल अपने 85 वर्ष पूरा कर चुका है. योगराज भगवान श्रीकृष्ण का मेला तेघड़ा में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है.
इस मेले का भी गौरवमयी इतिहास रहा है. तेघड़ा में कृष्ण भक्त इस मेला में अति उत्साहित होते हैं, जिससे आस पास भक्तिमय माहौल उत्पन्न हो गया है.
- 1927 में आई थी तेघड़ा में भयंकर महामारी
- महामारी से बचने को लोगों ने काफी किया उपाय
- चैतन्य महाप्रभु की कीर्तन मंडली ने दी सलाह
- 1928 में पहली बार स्व. वंशी पोद्दार की अगुवाई में मनाया जन्मोत्सव
- 1929 में दो जगह मूर्ति स्थापित हुआ
- वक्त के साथ मेला का आकार भी बढ़ता चला गया
Aug 27, 2013
Aug 13, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)











