Pages

Apr 30, 2014

महंगाई व भ्रष्टाचार से देश परेशान : एबी बर्धन

संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय) : महंगाई देश की कमर तोड़ रही है। मध्यमवर्गीय लोग महंगाई से जूझ रहे हैै। यह बातें दुलारपुर गांव में भाकपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एबी बर्धन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
कहा, लोग पानी, भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। सत्तारुढ़ दल लोगों के बुनियादी जरूरतों का निजीकरण कर रही है। भारत सभी धर्मो को मानने वाला देश है। यहां विभिन्न भाषा संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी धर्मो एवं संप्रदाय को लोगों ने देश को आजादी दिलाई है। चाहे वह हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई क्यों न हो, सभी इसी देश का अन्न, हवा, जल ग्रहण करते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर, राम प्रसाद विस्मिल, भगत सिंह, अस्फाकउल्लाह खान की भी चर्चा की। मौके पर जनसभा को पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय, राज्यसभा सदस्य नागेंद्र नाथ ओझा ने संबोधित किया। मौके पर उप प्रमुख रंजीत कुमार, जुलूम सिंह, नवल किशोर सिंह, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Sabahr : Dainik Jagran