Pages

Aug 19, 2016

Sri Krishna Bhajan Mera Aapki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai

मेरा आपकी कृपा से
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से...

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है,
हैरान है जमाना, मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं हूँ कुछ भी, सब काम हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से...

तुम साथ हो जो मेरे, किस बात की कमी है,
किसी और वक्त की अब, दरकार ही नहीं है।
तेरे साथ से गुलाम अब, गुल्फाम हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से...

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा प्यार कैसे  पाऊँ,
टूटी हुई वाणी से, गुणगान कैसे गाऊँ।
तुम्हरी ही प्रेरणा से, ये कमाल हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से...




Sri Krishna Bhajan Mera Aapaki Kripa Se

mera aapakee kripa se, sab kaam ho raha hai.
karate ho tum kanhaiya, mera naam ho raha hai ..
mera aapakee kripa se ...

patavaar ke bina hee, meri naav chal rahee hai,
hairaan hai jamaana, manjil bhee mil rahee hai.
karata nahin hoon kuchh bhee, sab kaam ho raha hai ..
mera aapakee kripa se ...

tum saath ho jo mere, kis baat kee kamee hai,
kisi aur vakt kee ab, darakaar hee nahin hai.
tere saath se gulaam ab, gulphaam ho raha hai ..
mera aapakee kripa se ...

main to nahin hoon kaabil, tera pyaar kaise paoon,
tootee huee vaanee se, gunagaan kaise gaoon.
tumharee hee prerana se, ye kamaal ho raha hai ..
mera aapakee kripa se ...

Listen to this song on youtube.

Aug 5, 2016

देशाटन से लाभ


जीवन की वास्तविकता गतिशीलता में निहित है. मनुष्य को अपने जीवन में विकास करने के लिये उसका जीवन उन्मुक्त, स्वच्छंद और बन्धन हीन होना बहुत जरुरी है. उसके मन में नवीन वस्तुओं, दृश्यों और स्थानों के प्रति कौतुहल और जिज्ञासा होनी चाहिए. यही मनोवृत्ति देशाटन करने को प्रेरित करता है.



Deshatan Se Labh Hindi Essay
देशाटन या यात्रा का अर्थ है नए स्थानों, नए नगरों, नयी संस्कृतियों, नयी वेशभूषा, नए रीति रिवाज, प्राकृतिक सौन्दर्य और विविध प्रकार के जीव -जंतुओं  को निकट से देखने, उनकी निकटता का आनंद लेने और ज्ञान वृद्धि. यात्रा करने से मन की संकुचित भावना मिट जाती है. मस्तिष्क को चिंतनशील और क्रियाशील बनाने के लिये यात्रा करना बहुत जरुरी होता है. यात्रा करने से चूँकि वातावरण परिवर्तन हो जाता है, इसलिए मनुष्य के मन और मस्तिष्क में नवीनता आ जाती है. 

यात्रा के पूर्व की तैयारी कैसे करें :  यात्रा पर जाने से पहले कुछ तैयारी कर लेना बहुत जरुरी होता है. मेरा तो मानना है कि सबसे पहले आप जहाँ जा रहे हैं वहां जाने का ट्रेन टिकट या वायुयान का टिकट  का पता कर लें. यदि आपकी यात्रा देश के अन्दर ही करनी है तो आप घरेलू  एयरलाइन से टिकट  का ticket खरीद लें. यदि आप देश से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो आपको अन्तराष्ट्रीय एयरलाइन  का ticket लेना पड़ेगा. हमें यदि गंतव्य तक जाने के लिये कोई सहयात्री मिल जाए जो जहाँ हम जा रहे हैं वहां की भाषा से पूर्ण परिचित हो, उसे वहां का रीति-रिवाज अच्छे से पता हो, वहां के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भी ज्ञान हो. जिस स्थान की यात्रा की जानी है, वहां की जलवायु के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए और उसी के अनुसार वस्त्र इत्यादि का भी प्रबंध करके जाना चाहिए.

यात्रा ज्ञान का स्रोत : आत्मनिर्भर बनने के लिये यात्रा का बहुत महत्व है. इससे मनुष्य शिक्षा संबंधी ज्ञान प्राप्त करता है. जिन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों का अध्ययन  केवल पाठ्यपुस्तक में ही किया जाता है, उसका ज्ञान क्षीण होता है. यदि हम उन स्थानों को प्रत्यक्ष देख लेते हैं तो हमारा ज्ञान और भी दृढ हो जाता है. हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, और सारनाथ के भग्नावशेष, अजंता और एलोरा की गुफाएं, बोधगया का मंदिर, आगरे का ताजमहल, दिल्ली का लालकिला आदि का साक्षात दर्शन यात्रा द्वारा ही संभव है. यात्रा करने से अन्य देशों को शासन प्रणाली और सभ्यता का पता चलता है. प्राचीन काल में मेगास्थनीज, फाहियान और ह्वेनसांग जैसे  विदेशी यात्री हमारे देश की यात्रा पर आये. उनकी यात्रा वृत्तांत से हमें काफी कुछ जानकारी मिलती है. कहा गया है कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षा अनुभवों से प्राप्त होती है और ये अनुभव हमें यात्रा से प्राप्त होती है.


सचमुच यात्रा या देशाटन से हमारा न केवल मनोरंजन होता है बल्कि हमारा ज्ञान भी समृद्ध होता है और हमारी सोच को व्यापकता मिलती है.


Jul 31, 2016

बिहार की लोक संस्कृति का जीवंत चित्र है फिल्म जट जटिन



सबसे पहले मैं उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने फिल्म जट जटिन  को YouTube पर अपलोड किया जिसकी वजह इसे देख पाना मेरे लिये संभव हुआ. 

कहा गया है कि सिनेमा समाज का आईना होता है. संस्कृति का वाहक होता है और मुख्य कहानी के साथ ही साथ कई छोटी- छोटी घटनाओं का एक क्रमिक विन्यास होता है. हिंदी फीचर फिल्म जट जटिन के संदर्भ में ये बातें बिलकुल सटीक बैठती हैं.  जट जटिन फिल्म की शुरुआत बाहर से एक रिसर्च स्कॉलर के गोदरगावा पुस्तकालय पर आगमन से होता है. जो जन मानस में बसे जट जटिन की लोक कथा के अध्ययन और अन्वेषण के लिये वहां पधारते हैं. वहीँ से जट जटिन फिल्म की शुरुआत होती है. इस फिल्म के निर्माता और लेखक श्री अनिल पतंग जी ने बिहार की लोक संस्कृति में रची- बसी इस लोक नाटिका को फिर से जीवित कर दिया है. शादी के विधि विधान, महिलाओं द्वारा शादी के गीत, आदि का सुन्दर चित्रण किया है. जब बच्चों का जन्म होता है तो बख्खो बखोनी बधाइयाँ देने आते हैं, नाचते गाते हैं और उपहार ले जाते हैं. लगभग हर गाँव में ग्राम देवता की पूजा होती है. ब्रह्म बाबा स्थान एक अति पवित्र स्थान होता है, जिसका कई बार जिक्र आया है इस फिल्म में. जब नायिका के बच्चे को सांप काट लेता है तो उसे भगत जी के पास ले जाया जाता है और भगतई का बहुत बखूबी चित्रण किया गया है. इस फिल्म के द्वारा स्त्री शिक्षा के महत्व को बताया गया है. इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार नायिका पढने स्कूल जाती है और शिक्षा ग्रहण करती है.




इस फिल्म के द्वारा गरीबी, चिकित्सा का अभाव, सामजिक अन्धविश्वास जैसे डायन, पोंगा पंथीपना,  आदि अनेक विषयों को कुशलतापूर्वक दिखाया गया है. समाज का अमीर और दबंग व्यक्ति और उसके परिवार के लोग किस तरह से लोगों के साथ अनाचार और गलत व्यवहार करते हैं, वह स्पष्ट देखा जा सकता है.

इस फिल्म के द्वारा यह भी दिखाया गया है कि कृषि और पशुपालन आधारित सामाजिक व्यवस्था लोगों के जीवन दशा को सुधारने में अक्षम है और इसलिए फिल्म का नायक अपने बच्चे की अच्छी परवरिश के लिये होरी के गोबर की तरह  पलायन कर मोरंग जाता है. यह एक सामाजिक कटु सत्य है कि कृषक परिवार के बच्चे आज भी पलायन कर रहे हैं. 
अब बात करते हैं कलाकरों की. इस फिल्म में अभिनेत्री अमर ज्योति ने बहुत ही दमदार अभिनय और नृत्य किया है. उनके अभिनय की जितनी तारीफ़ की जाय कम ही होगा. नायक राजीव दिनकर का अभिनय भी बढ़िया है. सरपंच का भतीजा चमरू इस फिल्म का मुख्य विलेन है. विलेन के साथ ही साथ वह एक नंबर का लफुआ और बदतमीज है. इस रोल को अमिय कश्यप ने बखूबी निभाया है. 

अब करते हैं इस फिल्म के संगीत की बात. इस फिल्म में कुल 16 गाने हैं. इसमें कुछ गाने तो बिहार की माटी की बोल हैं. जैसे – भैया मलहवा हो नैया लगा दे नदिया के पार (LINK), टिकवा जब जब..., धानमा कुटत जट्टा..., आदि अनेक लोकप्रिय गीत हैं. लेकिन गानों की अधिकता फिल्म को कहीं कहीं बोझिल बना देता है.

इस फिल्म की ज्यादतर शूटिंग मिथिलांचल क्षेत्र में ही हुई है जिससे इसकी मौलिकता स्पष्ट दीखती है. इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गयी है जो बहुत ही सराहनीय प्रयास है.  

फिल्म के संवाद में हिंदी के साथ ही साथ स्थानीय शब्दों को शामिल किया गया है जो इसे प्रमाणिक और असरदार बनाता है. कहीं-कहीं फिल्म थोड़ी धीमी हो जाती है. छायांकन और लाइट्स के प्रभाव को और बेहतर बनाया जा सकता था. 

इस फीचर फिल्म को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ढाई लाख डॉलर से कम लागत से निर्मित फिल्मों की श्रेणी में मेरिट अवार्ड से सम्मनित किया गया. यह एकमात्र हिंदी फिल्म है जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही साथ इस हिंदी फीचर फिल्म को कई अन्य पुरस्करों से नवाजा गया है.

कुल मिलाकर इस फिल्म के निर्माता निर्देशक बधाई के पात्र हैं एक अच्छी और प्रभाव शाली फिल्म बनाने के लये. बिहार के सांस्कृतिक चेतना को जगाने में यह फिल्म एक महती भूमिका अदा करेगी ऐसा विश्वास है. जट जटिन मात्र एक हिंदी फीचर फिल्म ही नहीं बल्कि बिहार के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का प्रतिबिम्ब है. कुल मिलाकर यह एक बहुत ही शानदार फीचर फिल्म है. 

This post is written by  guest blogger Pankaj Kumar.  Read more most written by Pankaj Kumar on www.behtarlife.com


Jul 29, 2016

समय पर टैक्स जमा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें

इतिहास गवाह है कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक, मौर्य काल से लेकर मुग़ल काल तक और आज भी, यानि आधुनिक काल में भी लोगों ने राजा को, सामन्त को, जमींदार को, सरकार को,  टैक्स यानि कर चुकाए हैं. 

लगान, राजस्व, कर, जजिया कर, शिक्षा कर आदि आदि इसे कई नामों से जाना जाता है. अब सवाल उठता है कि यह टैक्स क्यों वसूला जाता है?आज के सन्दर्भ में सीधा जबाब है देश के चहुमुखी विकास के लिये. आप राजमार्ग से जाते हैं, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, मुफ्त दवाइयां, किसानों को सब्सिडी यह सब कहाँ से आता है. लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से ही तो ये सारे लोक कल्याणकारी योजनायें चलाई जाती है. 




जिस देश में जितने लोग टैक्स देते हैं वह देश उतना धनी, संपन्न, विकसित माना जाता है. प्रत्येक देश की सरकारें कुछ मानक तय करती है कि यदि एक व्यक्ति एक निश्चित सीमा से ज्यादा कमाता है तो वह  उस कमाई से कुछ रकम सरकार को टैक्स के रूप में देगा. इसके लिये पूरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ही बना हुआ है. 

यदि एक व्यक्ति सही रूप से और समय पर अपना टैक्स जमा करता है तो इसके बहुत सारे फायदे भी हैं. जैसे यदि वह व्यक्ति होम लोन के लिये आवेदन देता है तो सबसे पहले उसका इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी माँगी जाती है. यदि आप विदेश यात्रा पर जाते हैं तो आपसे इनकम टैक्स रिटर्न माँगा जाता है. अतः इनकम टैक्स रिटर्न एक प्रमुख वित्तीय दस्तावेज होता है. 

एक आदर्श नागरिक अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भली भांति निर्वाह करता है. वह समय पर इनकम टैक्स भरकर देश की भलाई के बारे में सोचता है. अपनी आय को सरकार से छुपाना अपराध है. 
किसी भी देश के विकास को गति देने के लिये धन की बहुत जरुरत होती है. सरकार नयी- नयी योजनायें किस आधार पर शुरू करती है - टैक्स के बल पर. यदि किसी देश में इनकम टैक्स देनेवालों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी हो रही है इसका मतलब है वह देश विकास कर रहा है. तो आइये हमसब  यह शपथ लेते हैं कि हम अपना इनकम टैक्स समय पर और सही सही जमा करेंगे और अपने देश को विकास की नयी ऊँचाइयों पर ले जायेंगे.    

I’m taking the #TaxPledge to file IT returns with the easy Income Tax efiling option from H&R Block at BlogAdda.

Benefits of Filing Income Tax Return


Do you know how does the Government start any developmental work in an area? Government collects its revenue in the form of taxes. 

What will happen if citizens of any country do not pay tax on time? It is clear that government will not be able to have adequate amount of revenue, thus it will hamper the growth of the country. With the development of civilization, a system of collecting taxes has developed. Now every year that is, in a financial year, the people who have earned money and if their income come in tax slot, they pay tax themselves. 

Paying tax on time and with honesty is the responsibility of a citizen. There is a proper system for collecting tax. If you are a government employee or working in private sector or a professional, if your earnings lie in tax slot, you have to pay tax. 

Tax is a major source of revenue for government. When you see the government budget, you can notice that tax part is the main source of income. Government of India encourages people to disclose their unaccounted money and pay tax; the rest money will be white, if you pay tax for that accounted amount.




On the other hand there are many benefits of paying tax. It will improve your CIBIL Score, thus you can take loan easily. If you want to take home loan, the bank will ask you for Income tax returns. If you want to go abroad, you have to show your IT returns.

It is duty of every citizen to be a part of nation’s growth. If you pay your income tax you can sleep well, otherwise ask those people who have got notice from income tax department. So be a responsible citizen of India and pay tax on time. 

Let us be the part of nation building. If citizens of India will pay tax on time , no one can stop the growth of our country. 

I’m taking the #TaxPledge to file IT returns with the easy Income Tax efiling option from H&R Block at BlogAdda.